Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभी भी आईपीएल का हिस्सा हो सकते हैं पाक खिलाड़ी : मोदी

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष व कमिश्नर ललित मोदी ने कहा है कि हाल ही में आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए हुई नीलामी का यह मतलब नहीं है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए इसके दरवाजे बंद हो गए हैं।

उन्होंने कहा है कि यदि किसी भी टीम का कोई खिलाड़ी प्रतियोगिता से किसी कारणवश बाहर होता है तो उसके स्थान पर संबंधित टीम यदि चाहे तो स्थानापन्न के रूप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इसमें शामिल कर सकती हैं।

मोदी ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन से बातचीत में कहा, "कुछ टीमों में खिलाड़ियों का कोटा अभी भी पूरा नहीं हुआ है और कुछ खिलाड़ी किसी कारणवश इससे बाहर भी हो सकते हैं। इस परिस्थिति में यदि संबंधित टीम चाहे तो वह स्थानापन्न के रूप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इसमें शामिल कर सकती है।"

आईपीएल की नीलामी में किसी भी देश के खिलाड़ियों के साथ बुरा व्यवहार किए जाने संबंधी खबरों का उन्होंने खंडन करते हुए कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल न करने का फैसला टीम मालिकों का अपना निजी फैसला था। उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत सरकार की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+