'चक दे इंडिया' फिल्म की पटकथा महिला हॉकी खिलाड़ियों की सफलता की अनूठी कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी।
महिला हॉकी खिलाड़ी वेतन एवं अन्य मदों से जुड़े भुगतान के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। खिलाड़ियों को पिछले एक वर्ष से कोई भुगतान नहीं किया गया है।
टीम की वरिष्ठ खिलाड़ी दीपिका मूर्ति को सोमवार को यश राज फिल्म्स की ओर से एक मोबाइल संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें कंपनी की ओर से महिला खिलाड़ियों को दो लाख रुपये की मदद की बात लिखी थी। भारतीय टीम के कोच एम.के. कौशिक ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की।
कौशिक ने कहा, "फिल्म कंपनी ने खिलाड़ियों के नाम जारी की गई मदद की राशि भोपाल के सिंडीकेट बैंक में खोले गए संयुक्त खाते में जमा करा दी है। इस तरह बैंक में खिलाड़ियों के नाम जमा कुल राशि 3 लाख नौ हजार तक पहुंच गई है।"
महिला खिलाड़ियों ने खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि वह खिलाड़ियों के नाम जारी कई गई सहायता राशि को उनके बीच बराबर रूप से वितरित कर दे। खिलाड़ियों की मांग है कि उनके नाम पर किसी सहायतार्थ संस्था का गठन न किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।