हरभजन के 600 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे
हरभजन से पहले लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 956 और तेज गेंदबाज कपिल देव ने 687 विकेट चटकाए हैं। हरभजन ने टेस्ट मैचों में 345, एकदिवसीय मैचों में 239 और ट्वेंटी-20 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।
25 मार्च, 1998 को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले हरभजन ने 81 टेस्ट मैचों में 31.00 के औसत से विकेट लिए हैं जबकि 209 एकदिवसीय मैचों में उनका विकेट चटकाने का औसत 32.80 रहा है। उन्होंने 17 ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं।
हरभजन ने टेस्ट मैचों में पांच बार एक पारी में 10 या उससे अधिक विकेट लिए हैं जबकि 23 बार उन्होंने एक पारी में पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया है। एकदिवसीय मैचों में भज्जी ने तीन बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं।
कपिल भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं जबकि सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में कुंबले तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ऊपर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और आस्ट्रेलिया के शेन वार्न का नाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
