मीरपुर (बांग्लादेश), 27 जनवरी (आईएएनएस)। स्थानीय शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के चौथे दिन बुधवार को भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने श्रृंखला पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
चौथे दिन जहीर खान की घातक गेंदबाजी की वजह से बांग्लादेश की पूरी टीम दूसरी पारी में 312 रनों पर पेवेलियन लौट गई। जहीर ने सात विकेट चटकाए। भारत ने पहली पारी के आधार पर ही 311 रनों की बढ़त बनाई थी और उसे यह टेस्ट और श्रृंखला जीतने के लिए महज दो रन बनाने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*