समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेरेना पांचवीं बार इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के लिए गुरुवार को चीन की खिलाड़ी ली ना को कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (7-4), 7-6 (7-1) से हराया। सेरेना ने 33 विनर्स लगाए जबकि ली ना के खाते में 21 विनर्स दर्ज हुए।
अपने करियर के 12वें ग्रैंड स्लैम के लिए प्रयासरत सेरेना ने 16वीं वरीयता प्राप्त ली ना के खिलाफ चार मैच प्वाइंट हासिल किए। ली ना पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंची थीं।
वर्ष 2003, 2005, 2007 और 2009 में यहां खिताब जीत चुकीं सेरेना ने जीत के बाद कहा, "मैंने मैच प्वाइंट के दम पर ली ना की चुनौती तोड़ी। ली ना बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें हराना आसान नहीं था और यही सोचकर मैंने अपनी सर्विस को बेहतर रखने की कोशिश की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।