दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे द्रविड़ और युवराज (लीड-1)
मीरपुर में बांग्लादेश के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए द्रविड़ के जबड़े में चोट लगी थी। उन्हें तीन सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, युवराज की बाईं कलाई में चोट है और उन्हें भी आराम की सलाह दी गई है।
युवराज और द्रविड़ की अनुपस्थिति का फायदा तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ और मुरली विजय को मिला। इन दोनों को टीम में जगह दी गई है। मुरली बांग्लादेश दौरे में टीम के साथ थे जबकि गुरुवार को घोषित टीम में बद्रीनाथ की टीम में वापसी हुई है।
द्रविड़ और युवराज के अलावा तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को भी टीम में जगह नहीं मिली है। श्रीसंत जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चटगांव टेस्ट के बाद स्वदेश लौट आए थे।
बीते रणजी सत्र में नौ मैचों में कुल 47 विकेट लेने वाले मिथुन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की थी। उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक भी ली थी।
बांग्लादेश दौरे पर टीम के साथ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के स्थान पर बंगाल के साहा को टीम में जगह दी गई है।
इसके अलावा नागपुर में दो फरवरी से दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ खेले जाने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए भी बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की भी घोषणा की गई है। मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस टीम की कमान सौंपी गई है।
टेस्ट टीम : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, एस. बद्रीनाथ, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, हरभजन सिंह, जहीर खान, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा, सुदीप त्यागी, अभिमन्यु मिथुन और वृद्धिमान साहा।
बोर्ड अध्यक्ष एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), अभिनव मुकुंद, पार्थिव पटेल, अंजिक्य रेहाने, मनीष पांडेय, चितेश्वर पुजारा, अभिषेक नायर, पियूष चावला, आर. अश्विन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, शिखर धवन, उमेश यादव और मनप्रीत गोनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications