अपने खिलाड़ियों की कथित 'तौहीनी' को लेकर पाकिस्तान ने कड़ा रुख दिखाते हुए राष्ट्रीय हॉकी टीम और चुनाव आयोग के सदस्यों का भारत दौरा रद्द कर दिया।
एक समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में गिलाने ने इस बात का खंडन किया कि अपने खिलाड़ियों के साथ हुए र्दुव्यवहार को लेकर पाकिस्तान ने गैरजरूरी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
गिलानी ने कहा, "पाकिस्तान की संसद और अवाम में अपने खिलाड़ियों के साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर काफी गुस्सा था। हम भी उनके साथ थे। वक्त बीतने के साथ हालात सामान्य हो जाएंगे और यह मुद्दा खत्म हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।