सिडल और हैरिस ने पाकिस्तान को मुश्किल में डाला (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 12 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट खोकर 42 रन बनाए थे। उमर अकमल तीन रन बनाकर खेल रहे थे जबकि फवद आलम ने खाता नहीं खोला था।
पाकिस्तान ने सलमान बट्ट (0), कामरान अकमल (17), यूनुस खान (0) और कप्तान मोहम्मद यूसुफ (10) के विकेट गंवाए हैं। हैरिस ने यूनुस और बट्ट के विकेट लिए हैं जबकि सिडल के खाते में अकमल और यूसुफ के विकेट आए हैं।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए।
मेजबान टीम की ओर से माइकल हसी ने सर्वाधिक 67 रनों का योगदान दिया जबकि नेथन हॉरित्ज 39 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद लौटे।
75 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाने वाले हसी के अलावा कैमरून व्हाइट ने भी 44 रन बनाए। व्हाइट ने 63 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया।
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने 32 और कप्तान रिकी पोंटिंग ने 30 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने तीन विकेट झटके।
सईद अजमल को दो सफलताएं मिली जबकि शाहिद अफरीदी और नवेद उल हसन ने एक-एक विकेट हासिल किया। पांच मैचो की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications