Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 135 रनों से हराया (लीड-2)

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 37.5 ओवरों में 142 रन ही बना सकी। हैरिस के अलावा पीटर सिडल ने दो विकेट लिए जबकि क्लिंट मैके और नेथन हॉरित्ज को एक-एक सफलता मिली।

आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे बेबस पाकिस्तानी टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। उमर अकमल ने मेहमान टीम की ओर से सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि फवद आलम ने 21 और शाहिद अफरीदी ने 29 रनों का योगदान दिया।

सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (0), कामरान अकमल (17), यूनुस खान (6), कप्तान मोहम्मद यूसुफ (10), नवेद उल हसन (0), इफ्तिखार अंजुम (5) और सईद अजमल (7) ने निराश किया। हैरिस को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इससे पहले, खराब शुरुआत से उबरकर सम्मानजनक योग खड़ा करने वाली मेजबान टीम की ओर से माइकल हसी ने सर्वाधिक 67 रनों का योगदान दिया जबकि हॉरित्ज 39 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद लौटे।

75 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाने वाले हसी के अलावा कैमरून व्हाइट ने भी 44 रन बनाए। व्हाइट ने 63 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने 32 और कप्तान रिकी पोंटिंग ने 30 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने तीन विकेट झटके।

अजमल को दो सफलताएं मिली जबकि अफरीदी और नवेद ने एक-एक विकेट हासिल किया। पांच मैचोंे की श्रृंखला में मेजबान टीम 4-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+