पाकिस्तान को हरा आस्ट्रेलिया ने जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब (लीड-2)

By Staff

आस्ट्रेलिया की ओर से जीत के लिए रखे गए 208 रनों के लक्ष्य का पीछे करती हुई पाकिस्तान की पूरी टीम 46.4 ओवरों में 182 पर आल आउट हो गई।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी पाकिस्तान की टीम को उस वक्त अपना यह फैसला सही साबित लगने लगा जब उसके गेंदबाजों ने महज 23 रनों के योग पर आस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को चलता कर दिया। लेकिन इसके बाद एलेक्स कीथ (25) और जेसन फ्लोरोस (35) ने चौथे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।

इसके बाद आर्मस्ट्रांग और केन रिचर्डसन ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए अपनी टीम को 207 रनों तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की ओर से सरमन भट्टी ने 33 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया जबकि फयाज बट ने 37 रन देकर दो विकेट चटकाए।

जीत के लिए आवश्यक 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने जल्द ही अपना पहला विकेट गवां दिया। सलामी बल्लेबाज अहसान अली के रूप में पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। इसके बाद बाबर आजम (28) और अहमद शहजाद (36) ने 54 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूती दी।

कप्तान अजीम गुम्मान ने 41 रन बनाए जबकि रमीज अजीज के 23 रन बनाए। इन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 46.4 ओवरों में 182 रनों पर आउट हो गई।

आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चार और स्पिन गेंदबाज ल्यूक डोरान ने तीन विकेट चटकाए।

आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिशेल मार्श ने जीत के लिए अपनी टीम के गेंदबाजों की सराहना की। उन्होंने कहा, "यह जीत कल्पना से परे है। मैं तो कुछ बोलने की ही स्थिति में नहीं हूं। गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और इतने कम स्कोर को बचाव किया।" मिशेल आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ज्योफ मार्श के बेटे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 30, 2010, 2:42 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+