फेडरर ने जीता 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब
मेलबर्न। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन का पुरुषों का एकल खिताब जीत लिया है।
फेडरर ने मेलबर्न पार्क स्टेडियम के सेंटर कोर्ट पर रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पांचवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 7-6 (12/11) से पराजित किया। फेडरर ने अपने करियर का 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। आस्ट्रेलियन ओपन में यह उनकी चौथी खिताबी जीत है। फेडरर ने एक बार फ्रेंच ओपन, छह बार विंबलडन और पांच बार अमेरिकी ओपन खिताब जीता है।
दूसरी ओर, मरे अपने पांचवें प्रयास में आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे। वह 2006 में पहले, 2007 में चौथे, 2008 में पहले और 2009 में चौथे दौर से बाहर हो गए थे। मरे 2008 में अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन फेडरर के हाथों उनकी हार हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications