इथोपिया के मासरेशा ने जीता चण्डीगढ़ मैराथन

By Staff

लगभग 100 धावकों ने फुल मैराथन को पूरा किया जबकि 305 धावक 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन पूरा करने में सफल रहे। 3000 लोगों ने पांच किलोमीटर का ड्रीम रन पूरा करने में सफलता हासिल की।

चण्डीगढ़ मैराथन में केन्या, इथोपिया, पोलैंड और इंग्लैंड के 14 अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त धावक दौड़े। भारत की ओर से पूनम ढिल्लन, जसपाल भट्टी और क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश मोंगिया जैसी चर्चित हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया।

मशहूर ह्दय रोग विशेषज्ञ आशीष राय ने 77 वर्ष की उम्र में अपना 101वां मैराथन पूरा किया। रॉय समेत कई प्रमुख लोगों ने प्रत्येक किलोमीटर के बदले पांच हजार रूपये दान दिए।

अधिक उम्र से जुड़ी तमाम भ्रांतियों को झुठलाते हुए रॉय ने अपने करियर के 101वें मैराथन में हिस्सा लिया। इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले वह सबसे अधिक उम्र के धावक थे।

रॉय ने 100 या उससे अधिक मैराथनों में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं। राय ने 36 भारत में और 65 मैराथन विदेशों में पूरे किए हैं। पिछले 10 वर्षो से 'लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स' में उनका नाम लगातार प्रकाशित हो रहा है।

रॉय ने अपने करियर का 99वां मैराथन छह दिसंबर को गुड़गांव में दौड़ा था और फिर इस वर्ष 17 जनवरी को वह मुंबई में अपने करियर के 100वें मैराथन में दौड़े थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 31, 2010, 5:50 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+