कराची, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पर दो टी-20 मैचों का प्रतिबंध लगाया है।
समाचार चैनल जियो टीवी ने खबर दी है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए आखिरी एकदिवसीय मैच में अफरीदी टीवी कैमरा के जरिये सफेद गेंद को चबाते हुए पकड़े गए।
मैच रेफरी ने जब उन पर प्रतिबंध लगाया तो अफरीदी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
कोच इंतिखाब आलम ने इस प्रतिबंध को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
अफरीदी पर इससे पहले 2005 में भी एक टेस्ट मैच और दो एकदिवसीय मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। उस समय वह पिच को खराब करने का दोषी पाए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।