Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एटीपी रैंकिंग : चौथे स्थान पर खिसके नडाल

सोमवार को जारी ताजातरीन सूची में इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। फेडरर के 11350 रेटिंग अंक हो गए हैं।

नडाल 7670 अंकों के साथ चौथे स्थान पहुंच गए हैं जबकि सर्बिया के खिलाफ नोवाक जोकोविक ने उनका स्थान हथिया लिया है। जोकोविक के 8310 हैं जबकि रविवार को खेले गए एकल फाइनल में फेडरर के हाथों शिकस्त झेलने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे 7800 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

जोकोविक और मरे को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है जबकि नडाल को दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले वर्ष अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो बिना नफा-नुकसान के पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

रूस के निकोली डेवीडेंको पहले की तरह छठे, अमेरिका के एंडी रॉडिक सातवें और स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग आठवें स्थान पर काबिज हैं। फ्रांसीसी खिलाड़ी जो विल्फ्रेड त्सोंग को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह नौवें स्थान पर हैं।

त्सोंग आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सेलिस को चार स्थान का फायदा हुआ है। वह शीर्ष-10 में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। सेलिक 2970 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+