भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम तैयार, अभ्यास मैच मंगलवार से
इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को आगामी 6 फरवरी से भारतीय टीम के साथ पहला टेस्ट मैच खेलना है। दक्षिण अफ्रीकी टीम दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच के लिए भारत पहुंची है।
यह श्रृंखला मेहमान टीम के लिए काफी अहम है क्योंकि दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल करके वह टेस्ट रैंकिग में पहले स्थान पर पहुंच सकती है। दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता के इडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा।
नागपुर में जीत हासिल करने की सूरत में मेहमान टीम टेस्ट वरीयता क्रम में 123 अंकों के साथ भारत के बराबरी पर पहुंच जाएगी। इस लिहाज से भारत से आगे निकलने के लिए उसे किसी हाल में कोलकाता टेस्ट जीतना होगा।
अभ्यास मैच के लिए टीमें इस प्रकार हैं :
दक्षिण अफ्रीका : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, एश्वेल प्रिंस, अब्राहम डिविलियर्स, जैक्स कैलिस, जीन पॉल डुमिनी, एल्वारो पीटरसन, मार्क बाउचर, पॉल हैरिस, जोहान बोथा, रेयान मैक्लॉरेन, मोर्न मोर्कल, वायने पार्नेल, डेल स्टेन और लोनवावो सोत्सोबे।
बोर्ड अध्यक्ष एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), अभिनव मुकुंद, पार्थिव पटेल, अंजिक्य रेहाने, मनीष पांडेय, चितेश्वर पुजारा, अभिषेक नायर, पियूष चावला, आर. अश्विन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, शिखर धवन, उमेश यादव और मनप्रीत गोनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications