वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त किए गए ओटिस
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एर्नेस्ट हिलारे ने हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा देने वाले ओटिस की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है।
हिलारे ने कहा, "ओटिस राष्ट्रीय टीम के प्रमुख कोच के तौर पर जिंबाब्वे के साथ होने वाली घरेलू श्रृंखला से अपना काम शुरू करेंगे। उन्हें राष्ट्रीय टीम ही नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह सभी स्तर की टीमों के मुख्य कोच होंगे।"
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ओटिस ने इस पद के लिए वर्ष 2007 में आवेदन किया था। वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के बाद इंग्लैंड टीम के मुख्य गेंदबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे थे।
40 वर्षीय ओटिस ने इंग्लैंड टीम के कोच एंडी फ्लावर और कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हुए काफी सराहनीय काम किया है। हाल ही में संपन्न दक्षिण अफ्रीका दौरा के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनके काम की काफी तारीफ की थी।
वेस्टइंडीज में हालांकि ओटिस का काम आसान नहीं होगा। जॉन डायसन को कोच पद से बर्खास्त करने के बाद कैरेबियाई बोर्ड को किसी काबिल व्यक्ति की तलाश है लेकिन टीम के साथ अच्छे संबंध बनाना ओटिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications