Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सस्ते में बच गए अफरीदी : बार्डर

'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान बार्डर ने कहा कि अफरीदी का अपराध बहुत संगीन है और इसके लिए उन्हें उतनी ही गंभीर सजा मिलनी चाहिए थी लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें सस्ते में छोड़ दिया।

पर्थ के वाका मैदान पर रविवार को खेले गए पांचवें एकदिवसीय मुकाबले के दौरान अफरीदी को गेंद को मुंह में डालकर काटते देखा गया था। अफरीदी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी, जिसके बाद आईसीसी ने उन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया।

बार्डर ने कहा, "अफरीदी इससे पहले भी गेंद के साथ छड़छाड़ कर चुके हैं। इस लिहाज से आईसीसी को इस बार उनकी इस हरकत को गंभीरता से लेना चाहिए था। अगर आईसीसी चाहती है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो तो, उसे गंभीर सजा का प्रावधान करना होगा।"

उल्लेखनीय है कि अफरीदी को गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद आसिफ के पास जाते हुए गेंद को मुंह में डालकर दांत से काटते देखा गया था। टेलीविजन वीडियो से साफ हुआ कि मोहम्मद यूसुफ की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे अफरीदी ने जानबूझकर ऐसा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+