फुटबाल अकादमी के लिए जमीन देगी मध्य प्रदेश सरकार
सोमवार को गोवा में नाइकी-मैनचेस्टर युनाइटेड प्रीमियर कप (एमयूपीसी) की शुरुआत करते हुए भूटिया ने कहा था कि वह एक फुटबाल अकादमी स्थापित करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें किसी भी राज्य में 20-30 एकड़ जमीन की आवश्यकता है।
भूटिया की इस इच्छा का स्वागत करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को उन्हें राजधानी भोपाल की सीमा के अंतर या फिर उसके बाहर 30 एकड़ जमीन मुहैया कराने की बात कही।
चौहान ने राज्य के खेल निदेशक संजय चौधरी को इस संबंध में पहल करने का निर्देश दिया। चौहान ने कहा, "यह जानने के बाद कि भूटिया को अकादमी के लिए जगह की जरूरत है, मैंने अपने अधिकारियों से भूटिया से संपर्क करने को कहा। भूटिया जल्द ही राज्य का दौरा कर जगह का मुआयना करेंगे।"
चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने बुधवार को फोन पर भूटिया से बात की है। भूटिया जल्द ही यहां आकर स्वीकृत भूमि का मुआयना करेंगे। चौधरी ने कहा, " भूटिया फरवरी के अंत में या मार्च की शुरुआत में यहां आएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications