आईपीएल के दौरान आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सजग रहने की सलाह
शिव सेना द्वारा आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत में नहीं खेलने देने की धमकी के मद्देनजर खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे अपने होटल से बाहर न निकलें, राष्ट्रीय पहचान वाली जर्सी या ऐसा कोई कपड़ा नहीं पहनें जिससे उनकी राष्ट्रीयता या पहचान उजागर हो।
समाचार पत्र 'द एज' ने आईपीएल के लिए सुरक्षा प्रमुख बॉब निकोल्स के हवाले से लिखा है, "भारत में सुरक्षा हालात वैसे नहीं हैं, जैसा हम चाहते हैं। कुछ बातों को लेकर चिंता है, लिहाजा तमाम तरह की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सावधानी बरतने की जरूरी है। अभी तक को भारत में आस्ट्रेलियाई लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं आई है लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है। इस कारण कुछ बातों को हमेशा याद रखना होगा।"
बिल्कुल इसी तरह की सलाह 28 फरवरी से नई दिल्ली में होने वाले हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेने वाली आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम को भी दी गई है। विश्व कप में 12 टीमें शिरकत करेंगी।
आस्ट्रेलिया में भारतीय नागरिकों पर हो रहे हमलों के विरोध में शिव सेना ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खासतौर पर मुंबई और नागपुर में (आईपीएल मैच आयोजन स्थल) में नहीं खेलने देने की धमकी दी है।
इस वर्ष 21 आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत करेंगे। इनमें शेन वॉटसन, कैमरून व्हाइट, डेविड हसी, डेविड वार्नर, शॉन मार्श, रेयान हैरिस, डिर्क नैन्स और शॉन टेट प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications