For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हॉकी विश्व कप के टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू

By Staff
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में इस वर्ष 28 फरवरी से 13 मार्च के बीच होने वाले हीरो-होंडा एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बुधवार को शुरू हो गई।

विश्व कप आयोजन समिति के संयुक्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने पहला टिकट दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उपहार में दिया। विश्व कप के टिकट इसकी आधिकारिक वेबसाइट 'एमएनएसइंडिया डॉट कॉम/वर्ल्डकपहॉकी' से खरीदे जा सकते हैं।

24 घंटे खुले हैं टिकट काउंटर

इसके अलावा टिकट कैफे कॉफी डे के कुछ चुनिंदा आउटलेट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं और 24 घंटे खुले रहने वाले सार्वजनिक स्थलों पर सीधी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट में दी गई है।

टिकटों को चार वर्गो में विभाजित किया गया है। साधारण प्रवेश, साधारण प्रवेश प्रीमियम, वीआईपी और वीवीआईपी। पहले वर्ग के टिकट 100 रुपये में मिलेंगे। इस वर्ग के फाइनल के टिकट 150 रुपये में मिला करेंगे।

दूसरे वर्ग के टिकटों के लिए हॉकी प्रेमियों को 500 से 750 रुपये तक खर्च करने होंगे। ग्रुप स्तर के लिए वीआईपी टिकटों की कीमत 1000 रुपये और फाइनल के लिए 1500 रुपये निर्धारित की गई है। इसी तरह वीवीआईपी वर्ग के टिकट 5000 और 7500 रुपये में मिलेंगे। ग्रुप स्तर में प्रशंसकों को एक टिकट से एक दिन में होने वाले सभी तीन मैच देखने की छूट होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+