यह पहला मौका है जब भारतीय क्रिकेट प्रेमी सिनेमाघरों की आरामदायक सीटों पर बैठकर बड़े पर्दो पर क्रिकेट मैच के सीधे प्रसारण का लुत्फ उठा सकेंगे।
यूएफओ मूवीज इंडिया के संयुक्त प्रबंध निदेशक कपिल अग्रवाल ने बताया, "हम देश भर के सिनेमाघरों में आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण करेंगे। इसके लिए हमने 1000 से अधिक सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों के साथ करार किया है। यह व्यवस्था दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में भी की गई है।"
अग्रवाल ने कहा कि आईपीएल के आयोजन के दौरान बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है, लिहाजा मैचों का सीधा प्रसारण करने सिनेमाघरों के लिए भी यह फायदे का सौदा साबित होगा।
कंपनी ने 550 से अधिक पर्दे इस काम के लिए आरक्षित करा लिए हैं। इनमें से 200 पर्दे मल्टीप्लेक्सों के हैं। इन मल्टीप्लेक्सों में सिनेमैक्स, आईनॉक्स, फेम और पीवीआर प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।