भारतीय टीम ने अपने तीनों मैच जीते। उसने एक भी सेट गंवाए बगैर दो एकल और एक युगल मुकाबला जीता।
पहले एकल मुकाबले में भारत के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पूजाश्री वेंकटेश ने सिंगापुर की सी यिंग जूलिएन किंग कोएंग को 6-1, 6-1 से हराया।
दूसरे एकल मुकाबले में भारत की सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने ली युन तान को 6-2, 6-3 से हराकर अपने देश को 2-0 से बढ़त दिला दी।
युगल मुकाबले में साना भांबरी और रश्मी चक्रवर्ती में क्लेयर फांग और तान को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से हराकर भारतीय टीम की जीत पक्की कर दी।
पूल-ए के अगले मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत शुक्रवार को मलेशिया से होगी। इस मुकाबले की विजेता टीम को एशिया-ओसेनिया जोन ग्रुप-1 के प्लेऑफ मुकाबले में खेलने का अधिकार हासिल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।