For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2 रनों से हराया

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम उमर गुल (20/3) और शोएब मलिक (31/2) की धारादार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 18.4 ओवरों में 127 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। उसके तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।

आस्ट्रेलिया की ओर से माइकल हसी 31 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि कप्तान माइकल क्लार्क ने 26 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 32 तथा डेविड वार्नर ने 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों का योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम कामरान अकमल (64) के शानदार तूफानी अर्धशतक के बावजूद 20 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। कामरान ने 33 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए।

इसके अलावा उनके छोटे भाई उमर अकमल ने 25 गेंदों पर 21 रन बनाए लेकिन और कोई बल्लेबाज अपनी टीम के लिए योगदान नहीं दे सका। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

टेट ने 13 रन देकर मलिक, इमरान फरहत और कामरान के विकेट अपने नाम किए जबकि वॉटसन ने 24 रन खर्च करके और स्मिथ ने 34 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए। ट्वेंटी-20 मैचों के विशेषज्ञ गेंदबाज डिर्क नैन्स को भी एक सफलता मिली। टेट को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+