For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नागपुर टेस्ट : कालिस व अमला ने संभाली दक्षिण अफ्रीकी पारी (लीड-2)

By Staff

नागपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शुरुआती झटके खाने के बाद जैक्स कालिस और हाशिम अमला ने दक्षिणी अफ्रीकी पारी संभाल ली है। लंच तक का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे।

शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद कैलिस और अमला ने दक्षिण अफ्रीकी पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की नाबाद साझेदारी की। कालिस ने संयम भरी पारी खेलते हुए शानदार 55 नाबाद रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके एक छक्का लगाया।

अमला ने भी संभलकर बल्लेबाजी और कैलिस का अच्छा साथ निभाया। अमला 24 रनों पर नाबाद हैं। उन्होंने चार चौके लगाए।

इससे पहले तेज गेंदबाज जहीर खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बिगाड़ दी।

मैच के पांचवें ओवर में जहीर की गेंद पर सलामी बल्लेबाज एश्वेल प्रिंस विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर जहीर ने स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर चलता किया।

पूरी तरह फिट न होने के कारण मध्यक्रम के स्टाइलिश बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण टीम में शामिल नहीं हो सके। उनके स्थान पर अंतिम एकादश में स्थान पाने वाले रोहित शर्मा भी सुबह अभ्यास करते समय चोटिल हो गए। इसके बाद नवोदित ऋद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+