Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 113 रन से हराया (लीड-2)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 34.2 ओवरों में 143 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।

हैरिस और हॉरित्ज के अलावा डगलस बोलिंग ने दो सफलता हासिल की जबकि शेन वॉटसन और मिशेल जानसन को एक-एक सफलता मिली। वेस्टइंडीज की ओर से केरॉन पोलार्ड सबसे अधिक 31 रन बना सके जबकि लेंडल सिमंस ने 29 रनो का योगदान दिया।

इसके अलावा कोई और बल्लेबाज टीम के लिए योगदान नहीं दे सका। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान क्रिस गेल (7), सलामी बल्लेबाज रुनाको मोर्टन (3), ट्रेविस डॉवलिन (9), नरसिंह देवनारायण (19), दिनेश रामदीन (17), ड्वेन स्मिथ (7) और निकिता मिलर (4) ने निराश किया।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 74 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा कप्तान रिकी पोंटिग ने 49, माइकल हसी ने 28, कैमरून व्हाइट ने 22, मिशेल जानसन ने 21 और शॉन मार्श ने 20 रन जोड़े।

वेस्टइंडीज की ओर से पोलार्ड ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। रवि रामपाल को भी एक सफलता मिली जबकि केमर रॉच, ड्वेन स्मिथ और कप्तान गेल को एक-एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+