For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नागपुर टेस्ट: कालिस आउट, भारत को राहत

By Staff
नागपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में रविवार को दूसरे दिन के खेल के आरंभिक सत्र में भारत ने जैक्स कालिस को आउट कर राहत की सांस ली। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए थे।

कालिस ने 173 रनों की पारी खेलने के लिए क्रीज पर 331 मिनट बिताए और 351 गेंदों का सामना किया। हरभजन सिंह की गेंद पर शार्ट लेग में क्षेत्ररक्षण कर रहे मुरली विजय ने उनका कैच पकड़ा। कालिस ने अपनी पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 291 रन था। कालिस 159 रन पर और हाशिम अमला 115 रन पर नाबाद वापस लौटे थे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+