Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट : अमला दोहरे शतक की ओर, दक्षिण अफ्रीका के 400 रन पूरे (लीड-1)

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 132 ओवर की बल्लेबाजी के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 420 रन बना लिए थे। अमला ने अपनी 353 गेंदों की पारी में 17 चौकों की मदद से 189 रन बनाए थे जबकि अब्राहम डिविलियर्स 57 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 35 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

शनिवार को मैच के पहले दिन अपने करियर का 34वां शतक लगाने वाले कैलिस का विकेट 346 रन पर गिरा। कैलिस 351 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के लगाने के बाद हरभजन सिंह की गेंद पर मुरली विजय के हाथों कैच आउट हुए। कैलिस और अमला ने तीसरे विकेट के लिए रिकार्ड 340 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने इस साझेदारी के दौरान लगभग 106 ओवरों तक बल्लेबाजी की।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 291 रन था। कैलिस 159 और अमला 115 रन पर नाबाद वापस लौटे थे। मेहमान टीम ने कैलिस के अलावा कप्तान ग्रीम स्मिथ (6) और एश्वेल प्रिंस (0) के विकेट गंवाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+