Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल के हर विभाग में फिसड्डी साबित हुए हम : धौनी

मेहमान टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीडीए) मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम को एक पारी और छह रनों से पराजित कर दिया।

भारतीय टीम सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम है और वह टेस्ट चैम्पिनशिप खिताब हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी थी लेकिन मेहमान खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से उसकी खुमार चार दिन में ही उतार दी।

धौनी ने मैच के बाद कहा, "हाशिम अमला, जैक्स कैलिस और स्डेल टेन ने हमें खेल के हर विभाग में दोयम साबित किया। स्टेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पारंपरिक गेंदबाजी का उत्कृष्ट नमूना पेश किया। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हमारे बाकी के बल्लेबाजों के लिए दो दिनों तक विकेट पर टिके रहना मुश्किल था। दक्षिण अफ्रीका अब श्रृंखला गंवा नहीं सकता लिहाजा हम दबाव में हैं। पिछली बार जब वे यहां आए थे, तब वे बिल्कुल हमारी स्थिति में थे।"

मैच के आंकड़ों पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अमला (नाबाद 253) और कैलिस (173) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 558 रनों पर घोषित कर दी थी।

भारतीय टीम वीरेंद्र सहवाग (109) के 18वें शतक और एस. बद्रीनाथ (56) के करियर के पहले अर्धशतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 233 रन ही बना सकी थी। मेहमान टीम के तेज गेंदबाज स्टेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर 7 बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी।

दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का 46वां शतक लगाकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने का भरपूर प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज 319 रनों पर पेवेलियन लौट गए।

स्टेन ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए जबकि स्पिनर पॉल हैरिस को भी तीन सफलता मिली। वायने पार्नेल दो विकेट लेने में सफल रहे। दूसरी पारी में भारत के लिए तेंदुलकर के अलावा हरभजन सिंह (39), वृद्धिमान साहा (36) और जहीर खान (33) ने अंतिम वक्त में जोरदार संघर्ष किया लेकिन अपनी टीम की पारी की हार को टाल नहीं सके।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता में खेला जाना है। अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने वाले अमला को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+