कार्तिक, रैना और श्रीसंत की टीम में वापसी
नागपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले ही टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए रविवार से कोलकाता में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना को टीम में शामिल किया है।
चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज श्रीसंत को भी टीम में शामिल किया है जो कि बांग्लादेश श्रृंखला के दौरान घायल हो गए थे। ईशांत शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्रभावी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे।
कर्नाटक के मध्यम तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन, उत्तर प्रदेश के सुदीप त्यागी और वृद्धिमान साहा को टीम से बाहर करते हुए कार्तिक, रैना और श्रीसंत को शामिल किया गया है।
टीम इस प्रकार है :
महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, मुरली विजय, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, जहीर खान, शांताकुमारनश्रीसंत, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications