पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बन सकते हैं ग्रेग चैपल
समाचार पत्र 'द डॉन' के मुताबिक चैपल को इंतिखाब आलम के स्थान पर पाकिस्तानी टीम का कोच बनाने का फैसला किया जा चुका है लेकिन इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है।
पीसीबी ने इस संबंध में अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है लेकिन पत्र ने पीसीबी के मुख्य परिचान अधिकारी वसीम बारी के हवाले से लिखा है कि चैपल को कोच बनाने को लेकर बोर्ड के आला अधिकारी एकमत दिखाई दे रहे हैं।
चैपल भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। टीम इंडिया के कोच के तौर पर उनका प्रदर्शन खराब रहा था। वर्ष 2007 विश्व कप से भारतीय टीम की निराशाजनक विदाई के बाद चैपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गैरी कर्स्टन को टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया।
दूसरी ओर, आलम के भविष्य को लेकर पीसीबी अगले सप्ताह फैसला करेगा। आलम की देखरेख में पाकिस्तानी टीम ने ट्वेंटी-20 विश्व कप जीता लेकिन उसके बाद उसके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई। यही कारण है कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखलाओं में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह शिकस्त झेलनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications