यूसुफ ने कहा, एक खिलाड़ी ने टीम को विभाजित किया
मंगलवार को 'जियो सुपर' टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान यूसुफ ने हालंकि उस खिलाड़ी का नाम बताने से इंकार कर दिया। पाकिस्तानी टीम को तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 0-3 से और पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 0-5 से हार मिली थी। इसके बाद यूसुफ की कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है।
यूसुफ ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि सिर्फ एक खिलाड़ी के कारण हम श्रृंखला हार गए। उसने टीम की एकता को छिन्न-भिन्न कर दिया था। मैंने इस संबंध में कोच इंतिखाब आलम और प्रबंधन में शामिल दूसरे सदस्यों से बात की थी और सभी लोग मेरे इस विचार से सहमत थे।"
यूसुफ ने कहा कि कोच आलम, प्रबंधक अब्दुर रकीब और टीम के वरिष्ठ सदस्य शाहिद अफरीदी उस खिलाड़ी का नाम अच्छी तरह जानते हैं क्योंकि उसके बारे में कई बार चर्चा हुई है।
बकौल यूसुफ, "इंतिखाब ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान ही उस खिलाड़ी से सावधान रहने को कहा था लेकिन मैं उससे सहमत नहीं था। मैं खुद इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाहता था। मैंने आस्ट्रेलिया में पाया कि टेस्ट मैचों से हटाए जाने के बाद उस खिलाड़ी की शारीरिक भाषा बिल्कुल बदल गई है। उसी समय हमने फैसला किया था कि उसके खिलाफ कुछ न कुछ जरूर करना होगा।"
आस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन को लेकर यूसुफ को पीसीबी द्वारा गठित एक जांच समिति ने कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्हें इसी सप्ताह लाहौर में छह सदस्यीय समिति के सामने अपने जवाब के साथ पेश होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications