समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डोपिंग के खिलाफ अपनी सख्ती को जाहिर करते हुए ओलंपिक अधिकारी वेंकूवर डोपिंग प्रयोगशाला में अब तक 300 खिलाड़ियों के खून तथा मूत्र के नमूनों का परीक्षण करा चुके हैं।
शीतकालीन ओलंपिक के दौरान 800 से अधिक खिलाड़ियों के नमूनों का परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान 2000 डोपिंग नियंत्रण के मामले निपटाने के आसार हैं। अभी तक हालांकि 300 नमूनों में से एक भी नकारात्मक नहीं रहा है।
डोपिंग संबंधी परीक्षण का काम देखने के लिए 35 वैज्ञानिक शुक्रवार से काम पर लग जाएंगे। इसके लिए बीजिंग और तुरीन ओलंपिक खेलों के दौरान आयोजित डोपिंग कार्यक्रम की देखरेख करने वाले लोगों को इस अभियान का प्रमुख बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।