For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सहारा द्वारा कर्ज में डूबे लिवरपूल के अधिग्रहण को लेकर संदेह

इंग्लैंड में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फुटबाल एसोसिएशन (एफए) के अध्यक्ष लार्ड ट्रिएसमैन ने पहले ही कह दिया था कि इंग्लैंड के फुटबाल क्लब 44 करोड़ डॉलर के कर्ज में डूबे हैं और वैश्विक मंदी के दौर में उनका इतने कर्ज में रहना काफी गंभीर बात है।

समाचार पत्र 'द टाइम्स' ने बुधवार को खबर दी है कि तमाम जोखिम के बावजूद खबर है कि रॉय ने क्लब के अधिग्रहण के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सहारा के प्रवक्ता अविजीत सरकार ने हालांकि इस मसले पर कुछ कहने से इंकार कर दिया। सरकार ने कहा, "हम अभी इस मुद्दे पर कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।"

'टाइम्स' ने एक दिन पहले खबर दी थी कि रॉय के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी लिवरपूल में आधे से अधिक हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं। दोनों ने अपने-अपने स्तर पर क्लब के मौजूदा मालिक टॉम हिक्स और जार्ज जिलेट जूनियर से इसका स्वामित्व हासिल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पत्र के मुताबिक मुकेश और रॉय ने अपने-अपने एजेंटों के माध्यम से पिछले वर्ष नवंबर में क्लब के मौजूदा मालिकों से संपर्क साधा था और इस संबंध में दोनों की मालिकों से शुरुआती स्तर की बातचीत हो चुकी है।

लिवरपूल क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियन पुलस्लो ने हालांकि इस खबर का खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्हें भरोसा में लिए बगैर क्लब के मौजूदा मालिक किसी प्रकार की बातचीत नहीं कर सकते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+