आईसीसी रैंकिंग में कैलिस और अमला की ऊंची छलांग
173 रन बनाकर शतकों के मामले में सुनील गावस्कर (34 शतक) की बराबरी करने वाले कैलिस ने जहां चार स्थान की छलांग लगाई है वहीं अमला अपने करियर में पहली बार शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
253 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम की जीत पक्की करने वाले अमला 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रेटिंग अंकों की बात करें तो वह भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से सिर्फ तीन अंक पीछे हैं। तेंदुलकर ने नागपुर में अपने करियर का 46वां शतक लगाया।
नागपुर टेस्ट की दोनों पारियों में नाकाम रहने के बावजूद भारत के गौतम गंभीर बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर विराजमान हैं जबकि श्रीलंका के माहेला जयवर्धने दूसरे और श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा तीसरे स्थान पर हैं।
गेंदबाजों की सूची में नागपुर टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
दूसरी ओर, नागपुर टेस्ट में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे भारत के ईशांत शर्मा को सात स्थान का नुकसान हुआ है। ईशांत शीर्ष-20 गेंदबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं। वह 22वें स्थान पर हैं।
हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कैलिस जहां पहले स्थान पर बने हुए हैं वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी दूसरे और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान तीसरे स्थान पर कायम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications