हीरो होंडा का किंग्स इलेवन पंजाब के अधिग्रहण से इंकार
हीरो समूह के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "अधिग्रहण की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। न तो हीरो समूह ने किंग्स इलेवन का अधिग्रहण किया है और न ही इस संबंध में किसी तरह की बातचीत चल रही है।"
किंग्स इलेवन पंजाब पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उद्योगपति नेस वाडिया, करण पॉल, मोहित और गौरव बर्मन का स्वामित्व है।
किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल श्रीवत्स ने इस संबंध में कहा, "यह सत्य नहीं है। यह बिल्कुल निराधार बात है। हमने किंग्स इलेवन को किसी के हाथ नहीं बेचा है। ये सब महज अटकलें हैं।"
चण्डीगढ़ से आईएएनएस से बातचीत के दौरान श्रीवत्स ने कहा कि वह नहीं जानते कि ऐसी खबरें कहां से आ रही हैं। उन्होंने कहा, "हम भी इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं। मुझे कुछ समय दीजिए, चीजें साफ हो जाएंगी।"
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा हैं। टॉम मूडी इस टीम के कोच हैं।
हीरो होंडा समूह ने आईपीएल की एक अन्य फ्रेंचाइजी टीम-दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ अपने प्रयोजक संबंधी करार पर बने रहने की बात कही।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, "हीरो होंडा दिल्ली डेयर डेविल्स फ्रेंचाइजी का सहायक प्रायोजक और टीम का मुख्य प्रायोजक बना रहेगा। हमारी शर्तो में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications