Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कायेस का शतक, बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दिया 242 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर नौ विकेट खोकर 241 रन बनाए। कायेस ने अपनी 138 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए।

इसके अलावा कप्तान सकीबुल हसन ने 48 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 36 रनों का योगदान दिया जबकि मोहम्मद अशरफुल ने 55 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की सहायता से 31 रन बनाए।

मेहमान टीम को अतिरिक्त के तौर पर 21 रन मिले। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउथी और कप्तान डेनियल विटोरी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जैकब ओरम और एंडी मैके को भी एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+