Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फोर्स इंडिया ने सत्र पूर्व अभ्यास में निकाला पांचवां श्रेष्ठ समय

फोर्स इंडिया के चालक वेंलेंटोनियो लुइजी ने अपनी वीजेएम03 कार की सवारी करते हुए जेरेज सर्किट में जारी अभ्यास सत्र के दूसरे दिन पाचंवां श्रेष्ठ समय निकाला।

लुइजी ने गुरुवार को एक लैप (सर्किट की ट्रैक का एक चक्कर) पूरा करने के लिए एक मिनट 20.754 सेंकेड का समय लिया। जेरेज ट्रैक की लंबाई 4.428 किलोमीटर है।

बीएमडब्ल्यू-साउबर टीम के जापानी चालक कामुइ काबायाशी ने सबसे तेज समय निकाला। काबायाशी ने एक लैप पूरा करने के लिए 1 मिनट 19.995 सेकेंड समय लिया।

टोरो रोसो टीम के चालक सबास्टियन बुएमी ने एक मिनट 20.026 सेकेंड के साथ दूसरा सबसे तेज समय निकाला जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन मैक्लॉरेन टीम के जेनसन बटन एक मिनट 20.618 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मर्सीडीज टीम के लिए सात बार के विश्व चैम्पियन माइकल शूमाकर भी अभ्यास कर रहे हैं। शूमाकर तीन साल के बाद फार्मूला वन सर्किट में वापसी कर रहे हैं।

शूमाकर ने अभ्यास सत्र के दूसरे दिन छठा सबसे तेज समय निकाला। अपनी मर्सीडीज ग्रां पी कार में सवार शूमाकर ने सत्र के दौरान 124 लैप पूरे किए और एक लैप का चक्कर लगाने के लिए सबसे कम 1 मिनट 21.083 सेकेंड समय लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+