बाइक की चाहत में पुलिस मुख्यालय पहुंचे धौनी
कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शुक्रवार रात कोलकाता पुलिस के मुख्यालय पहुंचे तो सभी लोग चौंक गए। धौनी यहां खड़ी एक बाइक को देखने और उसकी सवारी का लुत्फा उठाने आए थे।
धौनी का 'बाइक प्रेम' जगजाहिर है और जब उन्हें पता चला कि शहर के लाल बाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय में पुराने मॉडल की एक यामाहा बाइक है तो वह सीधे यहां पहुंच गए।
धौनी के पहुंचने की खबर मिलते ही पुलिस मुख्यालय के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। भारतीय कप्तान यहां ज्यादा देर तक नहीं रुक सकें क्योंकि वहां कुछ ही देर में मीडिया की हुजूम आ गया।
मीडिया के लोगों की उत्सुकता इस बात को लेकर थी कि आखिर धौनी को पुलिस मुख्यालय की जरूरत क्यों आन पड़ी। धौनी ने यहां मीडिया से कोई बात नहीं की और सीधा होटल चले गए।
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव बिश्वरूप डे ने आईएएनएस से कहा, "कुछ पुलिस अधिकारियों ने धौनी को इस बाइक (यामाहा 350) के बारे में बताया तो वह लाल बाजार के लिए निकल गए।"
डे ने कहा कि धौनी ने यह बाइक चलाई भी। पुलिस का कहना है कि उसके पास इस तरह की दो बाइक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications