कोलकाता टेस्ट की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में धौनी ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के पास कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो स्पिन आक्रमण का बखूबी सामना कर सकते हैं। उन्हें आईपीएल से भी मदद मिल रही है।"
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ भी धौनी की बातों से इत्तेफाक रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत दौरे पर आने से पहले उनके खिलाड़ियों ने आईपीएल के वीडियो फुटेज देखे थे। आईपीएल से हमें भारतीय माहौल को समझने में मदद मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।