आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दिया 325 रनों का लक्ष्य
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। शेन वाटसन और टिम पैने ने आस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। सातवें ओवर में वेस्टइंडीज को वाटसन के विकेट के रूप में पहली सफलता मिली। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए।
पैने के रूप में आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। उन्होंने 24 रन बनाए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग ने कैमरून व्हाइट के साथ मिलकर 131 रनों की साझेदारी की। पोंटिंग ने 112 गेंदों का सामना किया और 106 रन बनाए जबकि व्हाइट ने 78 गेंदों पर 63 रन बनाए।
जेम्स होप्स ने अंतिम ओवरों में अच्छे हाथ दिखाए और तेजी से 42 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया।
निर्धारित 50 ओवरों में आस्ट्रेलिया की टीम 324 रन बनाने में सफल रही।
वेस्टइंडीज की तरफ से ड्वेन स्मिथ और डारेन सैमी को दो विकेट और रवि रामपाल, किएरोन पोलार्ड तथा निकिता मिलर को एक-एक विकेट मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications