For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोलकाता टेस्ट : जहीर, भज्जी ने दक्षिण अफ्रीका को बड़े स्कोर से रोका (लीड-4)

By Staff

चाय के बाद दो विकेट पर 228 रन से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टाम को जहीर खान ने तीसरा झटका दिया। 56वें ओवर की चौथी गेंद पर जहीर ने शतक लगा चुके हाशिम अमला को धौनी के हाथों लपकवा कर चलता किया। अमला ने 114 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 166 गेंदों का सामना किया और 14 चौके तथा एक छक्का लगाया। पहले टेस्ट मैच में अमला ने शानदार दोहरा शतक जड़ा था।

अमला के आउट होने के बाद हरभजन सिंह ने जल्दी-जल्दी तीन अफ्रीकी बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा और बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही अफ्रीकी टीम को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खबर लिखे जाने तक वायने पार्नेल 0 और डेल स्टेन एक रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने पीटरसन के साथ पारी की शुरुआत की। मैच के तीसरे ही ओवर में जहीर खान ने स्मिथ को पैवेलियन भेज कर भारत को पहली सफलता दिलाई। स्मिथ ने चार रन बनाए।

स्मिथ के बाद उनके स्थान पर बल्लेबाजी करने आए हाशिम अमला ने पीटरसन के साथ टीम को मजबूती प्रदान की और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 209 रन जोड़े। अमला ने 44वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया।

इसके बाद पीटरसन ने 52वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना सैकड़ा पूरा किया। शतक पूरा करने के थोड़ी ही देर बाद पीटरसन को तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपना दूसरा शिकार बनाया। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने उन्हें विकेट के पीछे लपका।

पीटरसन के स्थान पर पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाले ऑलराउंडर जैक कालिस मैदान में उतरे। चायकाल के बाद अमला के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीकी पारी पूरी तरह बिखर गई। कालिस 10, ए. बी. डिविलियर्स 12, एश्वेल प्रिंस 1, जे. पी. डुमिनी 0 और हैरिस एक रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

जहीर खान और हरभजन सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

भारतीय टीम में वी.वी.एस. लक्ष्मण की वापसी हुई है। ऋद्धिमान साहा को उनके लिए स्थान खाली करना पड़ा। नागपुर के पहले टेस्ट मैच में हार के बाद भारत श्रृंखला में 1-0 से पीछे है। सर्वोच्च टेस्ट टीम का खिताब बरकरार रखने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+