For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वेस्टइंडीज को हरा आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला पर कब्जा जमाया (लीड-1)

By Staff

पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के समक्ष जीत के लिए 325 रनों का लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान रिकी पोंटिंग ने सर्वाधिक 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। शेन वाटसन और टिम पैने ने आस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। सातवें ओवर में वेस्टइंडीज को वाटसन के विकेट के रूप में पहली सफलता मिली। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए।

पैने के रूप में आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। उन्होंने 24 रन बनाए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग ने कैमरून व्हाइट के साथ मिलकर 131 रनों की साझेदारी की। पोंटिंग ने 112 गेंदों का सामना किया और 106 रन बनाए जबकि व्हाइट ने 78 गेंदों पर 63 रन बनाए।

जेम्स होप्स ने अंतिम ओवरों में अच्छे हाथ दिखाए और तेजी से 42 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया। निर्धारित 50 ओवरों में आस्ट्रेलिया की टीम 324 रन बनाने में सफल रही।

वेस्टइंडीज की तरफ से ड्वेन स्मिथ और डारेन सैमी को दो विकेट और रवि रामपाल, किएरोन पोलार्ड तथा निकिता मिलर को एक-एक विकेट मिले।

आस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। श्रृंखला में पहली बार लय में दिख रहे कप्तान क्रिस गेल के रूप में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया और छह चौकों की मदद से 34 रन बनाए। ट्रेविस डाउलिन के रूप में वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा। वह आठ रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

इसके बाद नरसिंह देवनारायण ने 53 रनों की उम्दा पारी खेली। उनके आउट होने के बाद किएरोन पोलार्ड और ड्वेन स्मिथ ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की।

पोलार्ड ने 62 रन बनाए जबकि स्मिथ ने 59 रन बनाए। स्मिथ अंत तक आउट नहीं हुए। निर्धारित 50 ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 274 रन ही बना सकी और जीत से 50 रन से पीछे रह गई।

आस्ट्रेलिया की तरफ से डॉग बोलिंगर और रयॉन हैरिस ने दो-दो विकेट लिए जबकि होप्स, मिशेल जॉनसन और हॉरिट्ज को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+