Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चायकाल तक भारत ने बनाए 232 रन (लीड-5)

स्थानीय ईडन गार्डेस मैदान पर खेल के दूसरे दिन मेहमान टीम के 296 रनों पर सिमटने के बाद सहवाग और गौतम गंभीर ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की परंतु गंभीर के दुर्भाग्यपूपर्ण ढंग से रनआउट होने से यह शानदार साझेदारी टूट गई। गंभीर ने 25 रन बनाए।

गंभीर के पेवेलियल लौटने के बाद मैदान पर उतरे युवा बल्लेबाज मुरली कुछ खास नहीं कर सके। वह महज सात रन बनाकर मॉर्न मॉर्कल का शिकार बन गए। इस बीच सहवाग ने पहले अर्धशतक और टेस्ट करियर का 19वां शतक पूरा किया। वह अपनी शतकीय पारी में 19 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। सहवाग के शतक जड़ने के बाद सचिन ने भी अपने टेस्ट करियर का 55वां अर्धशतक जड़ा। चायकाल तक सहवाग 125 और सचिन तेंदुलकर 65 रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 296 रनों के स्कोर पर सिमट गई। पहले दिन के स्कोर नौ विकेट पर 266 रनों से आगे खेलते हुए दक्षिणी अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन महज 30 रन जोड़े। भारत की ओर से जहीर खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। लंबे समय बाद लय में लौटे हरभजन सिंह ने भी तीन विकेट चटकाए।

खेल का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन एक समय मेहमान टीम का स्कोर एक विकेट पर 218 रन था परंतु उसने 43 रनों के भीतर ही आठ अन्य विकेट गवां दिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला ने 114 और एल्विरो पीटरसन ने 100 रन बनाए।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसने भारत को एक पारी और छह रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+