मेलबर्न, 15 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के फुटबाल क्लब सेंट किल्डा के स्टार खिलाड़ी एंड्रयू लवेट के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा।
लवेट पर बीते सात दिसंबर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस घटना के सामने आते ही क्लब ने उन्हें निलंबित किया था। पुलिस ने दो महीने की जांच के बाद उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और अब उन्हें अदालत में पेश होना पड़ेगा।
टेलीविजन चैनल 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार क्लब ने एक बयान में कहा, "क्लब इस मामले से जुड़ी हर प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।