सानिया को सोमवार को एकल मुकाबलों के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। इस सत्र में वह चौथी बार एकल मुकाबलों के पहले दौर से बाहर हुई हैं।
युगल मुकाबलों में सानिया ने स्पेन की खिलाड़ी वर्जिनिया रुआनो पास्क्वेल को अपना जोड़ीदार बनाया था।
सानिया और पास्क्वेल की सातवीं वरीय जोड़ी को चीन की जेई झेंग और चीनी ताइपे की चान युंग जान की जोड़ी ने मंगलवार को 6-3, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।