For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लक्ष्मण ने इडेन गार्डन्स में पार किया 1000 रनों का आंकड़ा

By Staff

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मंलवार को अपनी 143 रनों की नाबाद पारी के साथ लक्ष्मण ने इस मैदान पर अपने कुल रनों का आंकड़ा 1041 तक पहुंचा दिया।

इस मैदान पर लक्ष्मण ने अब तक कुल नौ टेस्ट मैच खेले हैं और उनके बल्ले से कुल चार शतक (इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है) और तीन अर्धशतक लगाए हैं। इडेन गार्डन्स में लक्ष्मण का औसत 94.63 रहा है।

लक्ष्मण ने मंगलवार को अपना 15वां टेस्ट शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका यह पहला शतक है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका सर्वोच्च व्यक्तिग योग 89 रन था, जो उन्होंने नवंबर, 2001 में बनाया था।

अपनी नाबाद पारी के दौरान लक्ष्मण ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ भारत के लिए सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। धौनी और लक्ष्मण ने 259 रनों की अविजित साझेदारी की। इस तरह धौनी और लक्ष्मण ने 1984 में रवि शास्त्री और सैयद किरमानी के बीच इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में हुई 235 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ा।

सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (165), मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (106), कप्तान धौनी (नाबाद 132) और लक्ष्मण (नाबाद 143) के शतकों की बदौलत भारतीय टीम अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 643 रन बनाने में सफल रही।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उसका सर्वोच्च योग है। इससे पहले भारतीय टीम ने मार्च 2008 में चेन्नई में इस टीम के खिलाफ 627 रन बनाए थे। उस मैच में सहवाग ने तिहरा शतक लगाया था। सहवाग ने 319 रन बनाए थे।

यह दूसरा मौका है जब भारतीय बल्लेबाजों ने किसी टेस्ट मैच की एक पारी में चार शतक लगाए हैं। इससे पहले 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में भारत की ओर से दिनेश कार्तिक (129), वसीम जाफर (139), राहुल द्रविड़ (129) और तेंदुलकर (नाबाद 122) ने शतक लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+