For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लक्ष्मण ने शादी की सालगिरह पर शतक पत्नी के नाम किया

By Staff

कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कलात्मक बल्लेबाज वेंगापुरापू वेंकट साई लक्ष्मण (वी.वी.एस. लक्ष्मण) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लगाए गए शानदार नाबाद शतक को अपनी पत्नी शैलजा और बच्चों के नाम किया है क्योंकि मंगलवार को लक्ष्मण की शादी की सालगिरह थी।

लक्ष्मण की पत्नी शैलजा और बच्चे सोमवार को ही कोलकाता पहुंचे थे। शैलजा को उम्मीद भी नहीं थी कि उनके पति सालगिरह के मौके पर उन्हें इतना शानदार तोहफा देंगे। लक्ष्मण ने कहा कि शैलजा उनके परिवार और उनके लिए शक्ति का संचार बनकर आई हैं।

अपना शतक शैलजा के नाम करते हुए लक्ष्मण ने कहा, "मैं यह शतक अपनी पत्नी के नाम करना चाहता हूं। एक क्रिकेटर की पत्नी होना काफी कठिन है क्योंकि पतियों को आमतौर पर ज्यादा समय यात्रा में ही बिताना पड़ता है। आज मेरी शादी का सालगिरह है और मैं अपनी पत्नी और बच्चों को यहां पाकर बेहद खुश हूं।"

लक्ष्मण ने मंगलवार को 143 रनों की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ लक्ष्मण इडेन गार्डन्स स्टेडियम में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लक्ष्मण ने इस मैदान पर अपने कुल रनों का आंकड़ा 1041 तक पहुंचा दिया है।

इस मैदान पर लक्ष्मण ने अब तक कुल नौ टेस्ट मैच खेले हैं और उनके बल्ले से कुल चार शतक (इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है) और तीन अर्धशतक लगाए हैं। इडेन गार्डन्स में लक्ष्मण का औसत 94.63 रहा है।

लक्ष्मण ने अपना 15वां टेस्ट शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका यह पहला शतक है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका सर्वोच्च व्यक्तिग योग 89 रन था, जो उन्होंने नवंबर, 2001 में बनाया था।

अपनी नाबाद पारी के दौरान लक्ष्मण ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ भारत के लिए सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। धौनी 132 रन बनाकर नाबाद लौटे।

धौनी और लक्ष्मण ने 259 रनों की अविजित साझेदारी की। इस तरह धौनी और लक्ष्मण ने 1984 में रवि शास्त्री और सैयद किरमानी के बीच इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में हुई 235 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ा।

अपनी इस सफलता पर लक्ष्मण ने कहा, "कोलकाता में रन बनाना हमेशा से खास रहा है। यहां के लोग क्रिकेट को लेकर गर्मजोशी से भरे होते हैं। मुझे यहां खेलना हमेशा से पसंद रहा है। मुझे खुशी है कि मैं यहां अपना अच्छा रिकार्ड बरकरार रखने में सफल रहा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+