सुरक्षा समीक्षा का इंतजार करेगी आस्ट्रेलियाई टीम
हॉकी आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क एंडरसन ने कहा कि उनकी टीम का 28 फरवरी से नई दिल्ली में होने वाले विश्व कप में खेलने का इरादा जस का तस बना हुआ है लेकिन आतंकी हमले की धमकी के बाद सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए फिलहाल टीम को इंतजार करने को कहा गया है।
सुरक्षा कारणों से आस्ट्रेलियाई टीम 2004 में पाकिस्तान में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया था। हॉकी आस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, लिहाजा वह हमले की धमकी को गंभीरता से लेते हुए हालात का जायजा ले रहा है।
अलकायदा से जुड़े आतंकवादी इलियास कश्मीरी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अपने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप 2010, इंडियन प्रीमियर लीग और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत नहीं भेजने की चेतावनी जारी की है।
एंडरसन ने कहा कि टीम को रविवार को भारत रवाना होना है लेकिन उससे पहले भारत में सुरक्षा हालात को लेकर गहन विचार-विमर्श और आकलन किया जाना है। एंडरसन ने कहा, "हम किसी भी खिलाड़ी पर भारत जाने को लेकर दबाव नहीं डाल रहे हैं। उनकी सुरक्षा हमारा लक्ष्य है और इसी को ध्यान में रखकर हम हालात का जायदा ले रहे हैं।"
एंडरसन के मुताबिक उनकी टीम का आगे का सफर सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों पर निर्भर करेगा। बकौल एंडरसन, "अगर हमें कोई सलाह दी जाती है तो हम उसके हिसाब से अपना कार्यक्रम बदल सकते हैं लेकिन फिलहाल हमारा इरादा विश्व कप में खेलने का है। विदेश और वाणिज्य विभाग हालात का जायजा ले रहा है और हम उसके साथ संपर्क बनाए हुए हैं। इस संबंध में हम खिलाड़ियों को ताजातरीन जानकारी देते रहेंगे क्योंकि उसमें उनकी सहमति बहुत जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications