दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम ने चार बल्लेबाजों को शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 643 रनों पर घोषित कर दी थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच के पांचवें दिन गुरुवार को अपनी दूसरी पारी में 289 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने नागपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और छह रनों से जीता था। मेहमानों को हराकर भारतीय टीम ने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का अपना दर्जा बरकरार रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*