भज्जी ने टीम इंडिया को दिलाई शानदार जीत (लीड-6)
59 रन देकर पांच विकेट झटकने वाले भज्जी और 78 रन देकर तीन विकेट झटकने वाले लेग स्पिनर अमित मिश्रा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 58 रनों से पराजित किया।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ दो मैचों की यह टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबर करने में सफलता हासिल की बल्कि उसने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज भी अपने पास बनाए रखा। नागपुर में एक पारी और छह रनों से मिली हार के बाद उसका यह ताज खतरे में दिखाई दे रहा था।
भारत को हराकर सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम का ताज हासिल करने के लिए दक्षिण अफ्रीका को यह कोलकाता टेस्ट ड्रॉ कराना था लेकिन बल्लेबाजों के अथक प्रयास के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम दिन का खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले 289 रनों पर पेवेलियन लौट गई।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 250 रन के कुल योग पर ही दक्षिण अफ्रीकी टीम का आठवां विकेट झटक लिया था। पॉल हैरिस (4) नौवें विकेट के रूप में 264 के कुल योग पर पेवेलियन लौट थे लेकिन इसके बाद मोर्न मोर्कल (12) और हाशिम अमला ने अंतिम विकेट के लिए लगभग 20 ओवरों तक बल्लेबाजी की।
इस दौरान दोनों के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई। अंत में हरभजन ने मोर्कल को पगबाधा आउट करके दक्षिण अफ्रीकी की मैच बचाने की 'जिद' समाप्त की। अमला 394 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारतीय टीम को आठवां विकेट हासिल करने के लिए भी एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा था। वायने पार्नेल आठवें विकेट के रूप में पेवेलियन लौटे थे। पार्नेल का विकेट 250 रन के कुल योग पर गिरा जबकि मेहमान टीम ने अपना सातवां विकेट 180 रन पर ही गंवा दिया था।
पार्नेल ने 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। उनके और शतक लगाने वाले हाशिम अमला के बीच नौवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक मेहमान टीम ने चौथे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक अमला 303 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पॉल हैरिस ने खाता नहीं खोला था।
पांचवें दिन मेहमान टीम ने पार्नेल और मोर्कल के अलावा एश्वेल पिं्रस (23), अब्राहम डिविलियर्स (3), जीन पॉल डुमिनी (6) और डेल स्टेन (1) का विकेट गंवाया। भारतीय टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 643 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। भारत को कुल 347 रनों की बढ़त मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications